
कोरबा। कोरबा शहर के पुरानी बस्ती, ब्राम्हण पारा निवासी पुरुषोत्तम चन्द्रा पिता गणेश राम चन्द्रा का गुरुवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 50 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
पुरुषोत्तम चन्द्रा (बऊ) के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे पिता, माता, पत्नी, पुत्र इतिहास चन्द्रा, भाई रूपलाल चन्द्रा, मनमोहन चन्द्रा और दो बहनों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असमय निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
आज होगी अंतिम यात्रा
उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे पुरानी बस्ती स्थित उनके निवास से प्रारंभ होगी। अंतिम संस्कार पुरानी बस्ती (दुरपा रोड) स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।



