रायपुर
Strike is Over : छत्तीसगढ़ में NHM कर्मियों की हड़ताल खत्म…! सरकार ने मानी ये 4 बड़ी मांगें
हड़ताल से चरमराई थीं स्वास्थ्य सेवाएं

रायपुर, 20 सितंबर। Strike is Over : छत्तीसगढ़ से इस समय की बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मियों की लंबी चली आ रही हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हुई बैठक में सरकार ने कर्मियों की चार प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद कर्मियों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है।
ये 4 प्रमुख मांगें मानी गईं
- 5% वेतन वृद्धि – जुलाई 2023 से लागू होगी।
- 30 दिन का वैतनिक अवकाश (Paid Leave)- अब सभी NHM कर्मियों को मिलेगा।
- वार्षिक मूल्यांकन में पारदर्शिता- मूल्यांकन प्रणाली को पारदर्शी बनाने का फैसला।
- 5 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा बीमा- सभी कर्मियों को मिलेगा लाभ।