छत्तीसगढ़

Liquor Party : सरकारी अस्पताल में शराब-चिकन पार्टी…! वीडियो वायरल होते ही फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय सस्पेंड


सूरजपुर, 22 जुलाई। Liquor Party : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के दौरान अस्पताल के एक कमरे में कथित तौर पर शराब और चिकन पार्टी करते फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और CMHO डॉ. कपिल देव पैकरा ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा अपने साथियों के साथ अस्पताल परिसर में पार्टी कर रहे थे। वायरल वीडियो में टेबल पर शराब की बोतल, डिस्पोजल गिलास, चिकन और सिगरेट का डिब्बा दिखाई दे रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने इसे सरकारी सेवा की गरिमा के खिलाफ बताते हुए संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है, जबकि विभागीय जांच भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button