Featuredदेशसामाजिक

Share Market Today 2 February: शेयर बाजार की जोरदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, बजट के लॉन्ग-टर्म संकेतों से बढ़ा भरोसा

Share Market Today 2 February: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार, 2 फरवरी को शुरुआती गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी देखने को मिली। बजट के बाद रविवार को आई तेज बिकवाली के बाद निवेशक आज निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग करते नजर आए।

Share Market Today 2 February: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, बजट के लॉन्ग-टर्म संकेत और रुपए की मजबूती ने भी बाजार की धारणा को सहारा दिया। बीएसई सेंसेक्स 943.52 अंक यानी 1.17% की तेजी के साथ 81,666.46 के स्तर पर आ गया। एनएसई निफ्टी 262.95 अंक या 1.06% चढ़कर 25,088.40 पर बंद हुआ।

Share Market Today 2 February: बजट 2026-27 को लेकर शुरुआती नकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब निवेशक इसके दीर्घकालिक फायदों पर फोकस कर रहे हैं। मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, ग्लोबल डेटा सेंटर के लिए टैक्स इंसेंटिव, एग्रीकल्चर और टूरिज्म सेक्टर को समर्थन जैसे उपायों ने सेंटीमेंट सुधारा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button