रायपुर

Instagram Reels : इंस्टाग्राम पर पत्नी का Reels बनाने को लेकर नाराज पति…! विवाद के बाद 2 बच्चों की मां ने की आत्महत्या…यहां देखें VIDEO

पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े और मारपीट की स्थिति

दुर्ग, 02 फरवरी। Instagram Reels : सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम पर थी सक्रिय

मिली जानकारी के अनुसार मृतका अंजलि साव भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ रहती थी। अंजलि इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी और अक्सर रील व वीडियो बनाया करती थी। बताया जा रहा है कि उसका यह शौक उसके पति पप्पू साव को बिल्कुल पसंद नहीं था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

पप्पू साव एक निजी कंपनी में कार्यरत है और वह अंजलि पर इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने और रील बनाना बंद करने का दबाव बनाता था। इसी बात को लेकर पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े और मारपीट की स्थिति बनी हुई थी। घटना वाले दिन सुबह पप्पू साव काम पर चला गया था और दोनों बच्चे ट्यूशन गए हुए थे। जब बच्चे ट्यूशन से वापस घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां अंजलि का शव पंखे से लटका हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद छावनी पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची (Instagram Reels) और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मृतका के पति पप्पू साव से पूछताछ के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button