BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Breaking: SDM ऑफिस का रिश्वतखोर बाबू 1 लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार, ACB ने दबोचा

रायगढ़। बिलासपुर ACB की टीम ने रायगढ़ के धर्मजयगढ़ एसडीएम कार्यालय में तैनात बाबू अनिल कुमार चेलक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू एक ग्रामीण से 1 लाख रुपए रिश्वत ले रहा था।

जानकारी देते हुए डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि 24.12.25 को ग्राम अमलीटिकरा तहसील धर्मजयगढ़ जिला रायगढ़ निवासी राजू कुमार यादव द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने नाम पर ग्राम अमली टिकरा में एक जमीन क्रय की थी। उक्त जमीन का रजिस्ट्री उपरांत नामांतरण भी उसके नाम पर हो चुका है। एसडीएम कार्यालय धर्मजयगढ़ के बाबू अनिल कुमार चेलक द्वारा उसे बुलाकर यह कहा गया था कि जिस जमीन को वह खरीदे हैं, वह गलत तरीके से रजिस्ट्री हुई है, जिसके संबंध में उसके खिलाफ और विक्रेता के खिलाफ एक शिकायत हुई है।

बाबू ने उसे बाद में बुलाने पर मिलने को कहा। 22.12.25 को बाबू द्वारा उसे मिलने के लिए बुलाया गया जिस पर वह 23.12.25 को मिला। बाबू अनिल चेलक द्वारा उससे शिकायत को नस्तीबद्ध करने के बदले में 2 लाख रुपए की मांग की गई थी। बाबू अनिल चेलक को पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई।

आरोपी बाबू और पीड़ित के बीच प्रथम किश्त में 1 लाख रुपए देने की सहमति बनी। इधर एसीबी द्वारा ट्रैप की योजना तैयार की गई। आज 2 जनवरी को प्रार्थी द्वारा 1 लाख रुपए को आरोपी को देने धर्मजयगढ़ स्थित शासकीय आवास पहुंचे थे। 1 लाख रुपए को आरोपी अनिल चेलक द्वारा अपने हाथ में लेने के बाद कुछ संदेह होने पर तुरंत आवास का दरवाजा बंद कर लिया और दरवाजा नहीं खोला। लगातार प्रयास के बाद एसीबी टीम द्वारा दरवाजे को जोर से धक्का देकर खुलवाया।

आवास में आरोपी के मिलने पर पहले आरोपी रिश्वती रकम के बारे में कुछ नहीं बताया, फिर पूछताछ करने पर रिश्वत को बैग में डालकर दीवार के पीछे तरफ फेकना बताया। एसीबी की टीम ने 100000 रुपए को बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button