प्राइवेट पार्ट में छिपाकर एयर होस्टेस लाई 1 किलो सोना देखकर सुरक्षा अधिकारी भी हैरान

News Power Zone
1 Min Read

कन्नूर। एयर इंडिया की एयर होस्टेस से पुलिस ने केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर करीब एक किलो सोना बरामद किया है। एयर होस्टेस सोना मस्कट से कथित तौर पर अपने प्राइवेट में छिपा ला रही थी, पूछताछ में उसने अपना नाम सुरभि खातून निवासी कोलकाता बताया।

वह इससे पहले भी कई बार तस्करी कर चुकी है। एयरपोर्ट पर सोना देखकर सुरक्षा में लगे अधिकारी भी हैरान रह गए, जिस तरह से सोना लाया गया। आरोपी खातून को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

अधिकारी भी हैरान

रिपोर्ट के अनुसार, डीआरआई कन्नूर की टीम ने खुफिया जानकारी की बुनियाद पर एयर होस्टेस सुरभि को गिरफ्तार किया ,लेकिन सोने को जिस तरह से प्राइवेट पार्ट में छुपाया गया था उससे हर कोई हैरान रह गया। सोने को पुरुष गुप्तांग का आकार दिया गया था। जिसे एयर होस्टेस ने अपने प्राइवेट पार्ट में छुपाया था।

Share This Article