SDM Jyoti Maurya: ज्योति मौर्य के बाद ऋचा ने निकली बेवफा..लेखपाल बनते ही पति को छोड़ा, गेट पर इंतजार करता रह गया बेचारा, बैकडोर से निकल गई बीवी

News Power Zone
2 Min Read

झांसी। SDM Jyoti Maurya: यूपी के झांसी में एक महिला लेखपाल बनने के बाद अपने पति ने नाता तोड़ दिया। यहां तक कि उससे बातचीत भी बंद कर दी। उकस पति पेशे से कॉरपेंटर है और यही बात उसकी बीवी को खल रही है। दोनों ने 2 साल लव मैरिज हुई थी।

 

SDM Jyoti Maurya: जानकारी के अनुसार झांसी के कलेक्ट्रेट में बुधार को डीएम नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। तभी सभागार के बाहर नीरज विश्वकर्मा अपनी बीवी ऋचा सोनी विश्वकर्मा को ढूंढते हुए वहां पहुंच गया। वो मुख्य गेट पर बीवी का इंतजार करता रह गया लेकिन ऋचा बैकडोर से चली गई।

 

 

SDM Jyoti Maurya: नीरज ने बताया कि 5 साल पहले उसकी मुलाकात ऋचा से हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और 6 फरवरी 2022 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया। नीरज ने आगे बताया कि शादी के बाद भी दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाते थे। वह पेशे से बढ़ई है लेकिन उसने ऋचा को सरकारी नौकरी की तैयारी करवाई और कोचिंग की फीस भरी।

 

SDM Jyoti Maurya: यूपी में जब लेखपाल पद की भर्ती निकली तो उसने खुद ही बीवी का फॉर्म भरा था। साल 2023 में परीक्षा हुई और ऋचा ने इंतहान पास कर लिया। उसके परीक्षा पास करने से घर में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन जनवरी 2024 में ऋचा कॉलेज जाने की बात कहकर निकल गई। लेकिन वापस नहीं आई। अब तो उसने बातचीत बंद कर दी है। यहां तक कि उसका फोन भी नहीं उठाती।

Share This Article