छत्तीसगढ़

School Van Accident : जांजगीर में स्कूल वैन पलटी…! 10 बच्चे घायल…मची चीख-पुकार

वैन को पीछे से एक ट्रैक्टर ने टक्कर मारी

जांजगीर-चांपा, 18 मार्च। School Van Accident : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें शिक्षिका सहित करीब 10 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
यह हादसा नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथुर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की वैन (क्रमांक CG 11 BM 9940) मुड़पार से बच्चों को लेकर कुथुर आ रही थी। इसी दौरान रामनगर-कुथुर मार्ग पर वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर तीन बार पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वैन को पीछे से एक ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया और तुरंत जांजगीर जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में वैन में सवार शिक्षिका सहित लगभग 11 लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार जारी है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तार से पड़ताल की जा रही है। यह घटना एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button