SAKTI : मां ने आरोप लगाया…बॉयफ्रेंड ने बेटी को जिंदा जलाया’, युवती की इलाज के दौरान मौत

News Power Zone
2 Min Read
SAKTI

रायपुर, 15 फरवरी। SAKTI : सक्ती जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड ने जिंदा जलाने का आरोप उसकी मां ने लगाया है। घटना के बाद युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आठ दिन तक इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया।

घटना सक्ती थाना क्षेत्र के झूलकदम वार्ड नंबर 11 की है, जहां दिशा मरावी (23) और उसके बॉयफ्रेंड योगेन्द्र साहू के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि योगेन्द्र ने दिशा पर तारपीन डालकर आग लगा दी। बाद में योगेन्द्र के दोस्तों ने घायल दिशा को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी अनजान नंबर से दिशा की मां को दी गई, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची।

युवती की मां ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चूंकि वे आदिवासी समुदाय से हैं, इसलिए उन्हें दबाव में लिया जा रहा है और कार्रवाई करने से मना किया जा रहा है। मां ने मुख्यमंत्री से न्याय की अपील की है।

पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वे इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Share This Article