RTO Theft : जशपुर में RTO के घर बड़ी चोरी…! भतीजी और प्रेमी सहित 5 गिरफ्तार…नकदी और जेवरात के साथ महंगी कार-मोबाइल जब्त

News Power Zone
2 Min Read
RTO Theft

जशपुर, 09 जनवरी। RTO Theft : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में जिला परिवहन अधिकारी (RTO) के खाली घर में हुई लगभग ₹50 लाख से अधिक की नकदी और जेवरात की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह चोरी अधिकारी की अपनी भतीजी ने अपने प्रेमी और कुछ साथियों के साथ मिलकर की थी। भतीजी को घर के हर कोने और कीमती सामान की पूरी जानकारी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक पुख्ता योजना बना कर 27 अगस्त 2025 को घर खाली होने का फायदा उठाते हुए चोरी अंजाम दी थी।

पुलिस कार्रवाई

जशपुर पुलिस ने लगातार आरोपियों का पता लगाते हुए भतीजी, उसका प्रेमी और अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल व रकम बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की रकम से महंगी कार और आईफोन जैसी वस्तुएँ खरीदीं और अन्य खर्च किए।

आरोपियों की पहचान मीनल निकुंज (भतीजी), अनिल प्रधान (प्रेमी), अभिषेक इंद्रवार, लंकेश्वर बड़ाईक और अलीशा भगत के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए कार्यवाही जारी है। जशपुर पुलिस का कहना है कि यह चोरी पूरी तरह योजनाबद्ध और भतीजी के घर की जानकारी पर आधारित थी।

 

TAGGED:
Share This Article