IPL  मेगा ऑक्शन का आयोजन कब होगा? रिपोर्ट्स में हो गया खुलासा

News Power Zone
2 Min Read

 

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए मेगा नीलामी नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में होगी। इसके लिए नियम और कायदे बीसीसीआई द्वारा कुछ ही दिनों में जारी कर दिए जाएंगे। पिछले दस वर्षों में आईपीएल की मेगा नीलामी तीन बार हो चुकी हैं, जिनके बीच चार साल का अंतराल रहा है। पहली मेगा नीलामी 2014 में हुई थी, फिर 2018 में हुई थी। 2022 सीजन से पहले भी मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था।

 

जल्द जारी किए जाएंगे ऑक्शन के नियम
बीसीसीआई के करीबी सूत्रों ने आईएएनएस को मेगा नीलामी से जुड़े घटनाक्रम के बारे में पुष्टि की है कि नीलामी नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में होने की संभावना है। बीसीसीआई सूत्रों ने बताया, ‘आईपीएल 2025 की नीलामी इस साल नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में होगी। इसके नियम कुछ दिनों में जारी कर दिए जाएंगे।’ 2021 की मेगा नीलामी कोविड-19 के कारण एक वर्ष के लिए स्थगित करनी पड़ी थी।

 

 

आरटीएम का विकल्प होने की संभावना

2022 में हुई मेगा नीलामी का आयोजन फरवरी में किया गया था। वहीं 2023 और 2024 सीजन से पहले हुए मिनी ऑक्शन को दिसंबर में किया गया था। मेगा ऑक्शन दो दिनों तक चलता है और इस बार भी वैसी ही संभावना है। 2022 में हुई पिछली मेगा नीलामी में टीमों को अधिकतम चार खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति थी। इस बार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर लेकर फ्रेंचाइजी के बीच सहमति नहीं बनी है। 2018 में फ्रेंचाइजी के पास राइट टू मैच यानी आरटीएम का भी ऑप्शन होता था। इसमें फ्रेंचाइजी नीलामी में बिके अपने रिलीज किए गए खिलाड़ी को बिकने के बाद उतनी ही राशि देकर अपने साथ जोड़ सकती थी। इस बार भी आरटीएम का विकल्प फ्रेंचाइजी के पास होने की संभावना है।

Share This Article