RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

News Power Zone
1 Min Read

चेन्नई । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरबीआई के अधिकारियों के अनुसार, शक्तिकांत दास को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

rbi आरबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि गवर्नर को एसिडिटी की समस्या महसूस हुई थी, जिसके चलते उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। गवर्नर की हालत अब बेहतर है और अगले 2-3 घंटों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

rbi इस समय शक्तिकांत दास की सेहत को लेकर कोई गंभीर चिंता नहीं है और वह पूरी तरह से आराम कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उनकी स्थिति सामान्य है और अब चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Share This Article