Featuredछत्तीसगढ़पुलिस

IPS पवन देव को मिला प्रमोशन,DGP पद के हुए दावेदार…

रायपुर। महानदी भवन के गलियारे से बड़ी खबर सामने आयी है। वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव को पदोन्नति देते हुए पुलिस महानिदेशक का रैंक प्रदान कर दिया गया है। गृह मंत्रालय से इस संबंध में आदेश संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। पदोन्नति दिनांक यानि 2 जुलाई 2024 से यह पदोन्नति देते हुए उनका वेतनमान बढ़ाया गया है।

 

गौरतलब है कि पूर्व में चल रही जांच के चलते पवन देव की पदोन्नति रोकी गई थी और उनकी जांच से संबंधित लिफाफा बिना खोले ही रख दिया गया था। इस बीच तमाम विभागीय औपचारिकताएं पूरी की गई और उन्हें बैक डेट यानि पदोन्नति दिनांक से ही प्रमोशन दे दिया गया। इस पदोन्नति के साथ ही प्रदेश में DGP का पद खाली होने पर पवन देव भी इस पद के प्रबल दावेदार हो जायेंगे।

Related Articles

Back to top button