छत्तीसगढ़
Rape Murder : अंबिकापुर में दरिंदगी…! रेप के बाद महिला की हत्या…प्राइवेट पार्ट में बोतल
सिंहदेव का बड़ा बयान- ऐसे अपराधियों को फांसी हो
अंबिकापुर, 05 अप्रैल। Rape Murder : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव के साथ जिस तरह की बर्बरता की गई, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे एक झोपड़ीनुमा मटन दुकान के पीछे महिला का खून से लथपथ शव मिला। जांच में सामने आया कि महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान थे और सिर को कुचल दिया गया था। हैवानियत की हद तब पार हो गई जब उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल पाई गई।
मृतका की पहचान 45 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, जो लखनपुर की रहने वाली थी और पिछले कुछ सालों से अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में अपने बेटे के साथ रह रही थी।



