रायपुर। Raipur City News: इंडिगो ने नए वर्ष में 10 जनवरी से हैदराबाद से लिए दो और उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। इस समय दो उड़ाने संचालित हैं। इस रूट में यात्रियों की मांग को देखते हुए यह शेड्यूल जारी किया है। यह विमान हैदराबाद से सुबह 6.45 बजे उड़कर 8.30 बजे रायपुर आएगा।
Raipur City News: माना से 8.50 बजे टेक आफ कर 10.45 बजे हैदराबाद लैंड करेगा। इसी तरह से दोपहर 4.35 बजे टेक आफ कर 6.15 बजे माना लैंड करेगा। वापसी में 6.30 यहां से टेक आफ कर रात 8.20 हैदराबाद लैंड करेगा।