
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है।
Raipur City News :जानकारी के अनुसार, वह खून से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए एम्स के बी ब्लॉक स्थित बी-4 वार्ड में पिछले कुछ महीनों से भर्ती था। शुक्रवार को अचानक उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लंबी बीमारी से परेशान होकर मरीज ने यह कदम उठाया।
अमानाका थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।



