Korba Breaking: एकतरफा प्यार का खूनी खेल… नाबालिग के पिता पर फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार, सहयोगी फरार

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_131072

कोरबा।Korba Firing Case One Sided Love छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एकतरफा प्यार ने देर रात सनसनी फैला दी। बालको थाना क्षेत्र के ग्राम दोनदारों के आश्रित संगम नगर में शादी का दबाव बनाने पहुंचे युवक ने नाबालिग लड़की के पिता पर गोली चला दी। किस्मत अच्छी रही कि गोली नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, संगम नगर निवासी मां लखन साहू की नाबालिग बेटी से इंदिरा नगर का 22 वर्षीय साहिल मासी एकतरफा प्रेम करता था। परिजनों का आरोप है कि वह लंबे समय से युवती का पीछा कर रहा था और रास्ते में रोककर परेशान करता था। इस संबंध में पहले भी थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन युवक नहीं माना।
बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे साहिल अपने एक सहयोगी के साथ युवती के घर पहुंचा। वहां उसने शादी के लिए दबाव बनाया। पिता ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान साहिल ने अपने पास रखी बंदूक से मां लखन साहू पर फायर कर दिया। गोली उन्हें नहीं लगी, लेकिन आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका सहयोगी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि वह वैध था या अवैध।

बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने कहा कि मामला एकतरफा प्रेम और उत्पीड़न से जुड़ा है। आरोपी को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है। फायरिंग करने वाले सहयोगी की तलाश की जा रही है।

Share This Article