Raipur City News: इस सत्र से रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाएगी संस्कृत, AI सहित चार और स्पेशल कोर्स शुरू होंगे

News Power Zone
1 Min Read

Raipur City News: रायुपर। पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में इसी सत्र से पांच नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। इनमें दो डिप्लोमा और तीन मास्टर के कोर्स शामिल हैं। यूनिवर्सिटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और संस्कृत भाषा में डिप्लोमा कोर्स ऑफर करेगी।

सभी कोर्स के लिए एप्लिकेशन 20 जून से ऑफलाइन मंगाए जाएंगे। किसी भी कोर्स के एडमिशन टेस्ट या मेरिट बेस पर काउंसलिंग नहीं होगी। दाखिले पहले आओ-पहले पाओ के फॉर्मूले पर लिए जाएंगे।

इसके अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन 1 करोड़ 73 लाख रुपए से अधिक की नई खरीदी भी करने जा रहा है। इस राशि में 57.58% पैसे नए सॉफ्टवेयर, 15.93% पुस्तकें और 26.49% फर्नीचर खरीदने में खर्च किया जाएगा।

Raipur City News: 30 जून तक कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन

कैंडिडेट इन सभी कोर्स के लिए 30 जून तक आवेदन दे सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बेहतर रोजगार तलाशने में ये कोर्स स्टूडेंट के लिए फायदेमंद होंगे। नए कोर्स को एजुकेशनल, कॉमर्शियल और आर्कियोलोजिकल इन तीन फैक्टर्स को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं।

Share This Article