Raipur City Crime: जल संकट लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, भाजपा पार्षद समेत 4 हिरासत में

News Power Zone
1 Min Read

Raipur City Crime: रायपुर। जल संकट को लेकर हुए विवाद में रायपुर के मंदिर हसौद निवासी एक युवक की हत्या के मामले में भाजपा पार्षद समेत 4 लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पालिका परिषद के वार्ड में जल संकट को लेकर मृतक का भाजपा पार्षद गोलू रात्रे से विवाद हुआ था। उसके बाद 22 म‌ई से मृतक लापता था।

 

 

Raipur City Crime: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को महासमुंद के नानगांव में महानदी की रेत में दफन कर दिया था।

 

 

Raipur City Crime: पुलिस ने लाश खोदकर निकाली। मृतक का नाम की पहचान भुनेश्वर यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मंदिर हसौद थाना घेराव हंगामा कर दिया था। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस थोड़ी देर बाद मामले में पूरा खुलासा करेगी।

Share This Article