Rahul Gandhi Nyaya Yatra: अंबिकापुर में न्याय यात्रा बीच में छोड़कर राहुल गांधी अचानक दिल्ली रवाना, खरगे भी साथ उड़े

Desk Reporter
1 Min Read

अंबिकापुर/नई दिल्ली। Rahul Gandhi Nyaya Yatra: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जारी राहुल गांधी की न्याय यात्रा दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन के कारण स्थगित हो गई है। मंगलवार को राहुल गांधी ने कला केंद्र मैदान में आम सभा को संबोधित किया। इसी बीच वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Rahul Gandhi Nyaya Yatra: बता दें कि अंबिकापुर की सभा के बाद राहुल गांधी की न्याय यात्रा बलरामपुर पहुंचने वाली थी जहां झींगो गांव में रात्रि विश्राम था। कल बुधवार को उनकी यह यात्रा बलरामपुर जिला मुख्यालय होते हुए रामानुजगंज से होते हुए झारखंड प्रवेश करने वाली थी। बलरामपुर जिले में कांग्रेस ने यात्रा के स्वागत की व्यापक तैयारी की थी।

Share This Article