Property Tax : 30 जून तक संपत्ति कर जमा करने पर 6.25% की छूट…! बड़े बकायादारों से होगी सख्त वसूली

News Power Zone
1 Min Read
Property Tax

रायपुर, 4 जून। Property Tax : नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का संपत्ति कर 30 जून तक जमा करने वाले करदाताओं को 6.25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से समय पर कर जमा कर इस लाभ का फायदा उठाने की अपील की है।

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को बड़े बकायादारों को नोटिस जारी कर बकाया कर की वसूली तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम के सभी 10 जोनों को मिलाकर प्रतिदिन एक करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य पूरा करना होगा।

बैठक में मानसून की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने पहली बारिश से पहले अधिक से अधिक स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा जल का संरक्षण किया जा सके।

इसके अलावा, सभी जोन कमिश्नरों को अवैध निर्माण के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article