नई दिल्ली, 05 अप्रैल। Political War : राघव चड्ढा और सौरभ भारद्वाज के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर जारी इस खींचतान ने अब नया मोड़ ले लिया है।
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ की गई पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट्स को डिलीट कर दिया है।
भारद्वाज ने कहा कि राघव चड्ढा की टाइमलाइन खंगालने पर ‘मोदी’ और ‘बीजेपी’ से जुड़े पुराने आलोचनात्मक ट्वीट अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनके मुताबिक, वर्तमान में पीएम मोदी से जुड़े सिर्फ दो पोस्ट मौजूद हैं और दोनों में उनकी तारीफ की गई है।
AAP नेता ने यह भी दावा किया कि जिन पोस्ट्स को पहले पार्टी के अन्य नेताओं ने कोट किया था, वे भी अब गायब हो चुके हैं। उन्होंने इसे “डिजिटल हिस्ट्री का सर्जिकल मिटाना” करार दिया है।
सौरभ भारद्वाज का कहना है कि यह कोई सामान्य सफाई नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत की गई कार्रवाई है, जिससे राघव चड्ढा की नई छवि पेश की जा सके। वहीं, इन आरोपों पर अब तक राघव चड्ढा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस पूरे घटनाक्रम ने AAP के भीतर चल रहे मतभेदों को एक बार फिर उजागर कर दिया है, जिससे सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राघव चड्ढा ने अपने X टाइमलाइन को पूरी तरह साफ कर दिया है , मोदी या भाजपा के खिलाफ जितनी भी पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट्स थीं, वे सब गायब!
मैंने उनके पूरे अकाउंट को “BJP” और “Modi” शब्दों से गहराई से सर्च किया।
नतीजा चौंकाने वाला है , कोई भी पुरानी आलोचना अब दिखाई नहीं देती।
“Modi”… pic.twitter.com/sTodxW8YHd
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 4, 2026



