Police Transfer : पुलिस विभाग में फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव…! 16 पुलिसकर्मियों के तबादले

News Power Zone
1 Min Read
Janjgir-Champa Police Transfer
रायगढ़, 19 जुलाई। Police Transfer : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में तबादलों के बाद अब पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 6 निरीक्षक (Inspector), 3 उप निरीक्षक (SI), 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 1 प्रधान आरक्षक और 2 आरक्षक शामिल हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से थानों और चौकियों में कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। नई पदस्थापना के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Share This Article