Uncategorized

Labour Department : जांजगीर-चांपा के श्रम निरीक्षक सस्पेंड…! निर्माण श्रमिक पंजीयन में गड़बड़ी

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना मामले में अनियमितता

जांजगीर, 16 मार्च। Labour Department : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जांजगीर-चांपा ज़िला के श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा 2 मार्च 2026 को कलेक्टर को इस मामले में शिकायत भेजी गई थी। इसके बाद Baleshwar Sahu ने भी विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर द्वारा कराई गई प्राथमिक जांच में निर्माण श्रमिक के पंजीयन में अनियमितता सामने आई।

जांच में यह पाया गया कि पंजीयन आवेदन स्वीकृत करने वाले क्षेत्रीय श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम, कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला जांजगीर-चांपा की भूमिका संदिग्ध है। इसके आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

निलंबन अवधि के दौरान मरकाम का मुख्यालय बिलासपुर स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी देय होगा। यह आदेश Nava Raipur Atal Nagar स्थित श्रमायुक्त कार्यालय से श्रमायुक्त के अनुमोदन पर अपर श्रमायुक्त (स्थापना) द्वारा सोमवार को जारी किया गया।

Related Articles

Back to top button