अकबर खान को पुलिस ने जेल से प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार..महिला की शिकायत पर हुई कार्रवाई..

News Power Zone
1 Min Read

बिलासपुर। महिला के मकान पर कब्जा करने की ​कोशिश के आरोप में पुलिस ने जेल में बंद अकबर खान को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों व संगठित अपराध करने वाले गुंडे बदमाशों पर पुलिस का प्रहार जारी है। इसी कड़ी में सिविल लाइन क्षेत्र की संगीता बंजारे नामक महिला की शिकायत पर एक और कार्रवाई हुई।

उसने हिस्ट्रीशीटर अकबर खान व उसके साथी पर आरोप लगाया है कि दोनों ने घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करने का प्रयास किया। महिला के अनुसार, वह जिस मकान में 50 साल से रह रही थी, उसे अकबर खान व उसके साथी मिलकर कब्जा करने के लिए प्रयासरत हैं। इसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

Share This Article