PM Narendra Modi: रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, हाथी अंदल को गुड़ खिलाकर लिया आशीर्वाद

Desk Reporter
2 Min Read

चेन्नई। PM Narendra Modi: अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में रंगनाथस्वामी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। भगवान विष्णु की पूजा के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। मंदिर की परिसर में अंदल नाम के हाथी ने पीएम का स्वागत किया। पीएम मोदी ने उसे गुड़ खिलाया और आशीर्वाद भी लिया।

 

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर में पूजा की और कंबा रामायण के दोहे भी सुने। इस दौरान पीएम मोदी को पारंपरिक पोशाक में देखा गया। मंदिर के पंडितों ने सड़कों पर संस्कृत में लिखे स्वागत नारों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी के आगमन पर मंदिर के मुख्य पुजारी सुंदर भट्टर ने खुशी जताई है।

 

मंदिर के मुख्य पुजारी सुंदर भट्टर ने कहा, श्रीरंगम में पीएम मोदी के आने से सभी श्रद्धालु बहुत खुश हुए। भगवान रंगनाथस्वामी भी पीएम मोदी के आने से खुश हैं। हमारे प्रधानमंत्री सभी के कल्याण की परवाह करते हैं और रंगनाथ भी सभी के कल्याण की परवाह करते हैं। बता दें कि इससे पहले किसी भी पीएम ने श्रीरंगम में कदम नहीं रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो यहां आएं हैं।

Share This Article