
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 9 दिनों में यह तीसरी बार है जब सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
चार महानगरों में पेट्रोल के नए दाम
दिल्ली: 99.51 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: 108.49 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: 110.64 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: 103.31 रुपये प्रति लीटर
डीजल के नए दाम
Delhi: 92.49 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: 95.02 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: 97.02 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: 96.98 रुपये प्रति लीटर
तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 103.5 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। ईरान युद्ध के बाद कच्चा तेल करीब 50 फीसदी तक महंगा हो चुका है, जिससे तेल कंपनियों पर भारी दबाव बढ़ा है।
SMS से ऐसे जानें अपने शहर का रेट
इंडियन ऑयल: RSP लिखकर 9224992249 पर भेजें
BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें
HPCL: HPPRICE लिखकर 9222201122 पर भेजें
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर आम जनता, परिवहन और महंगाई पर साफ दिखाई देने लगा है।



