निडर, साहसी और स्वाभिमानी होते हैं 1 मूलांक वाले,खूब कमाते हैं धन

News Power Zone
3 Min Read

वेब डेस्क। अंक ज्योतिष में हर एक अंक का विशेष महत्व है. अंक ज्योतिष मूलांक पर आधारित होते हैं. ये 0 से लेकर 9 अंकों के बीच में होते हैं. हर एक मूलांकी की अपनी खासियत होती है. मूलांक 1 वाले लोगों का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग होता है. जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 10 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है.

 

मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है जिसे जीवन शक्ति का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 1 वाले लोग अपने दॄढ़ निश्चय और नेतृत्त्व करने की उत्तम क्षमता की वजह से जाने जाते हैं. आइए जानते हैं कि मूलांक 1 वाले लोग कैसे होते हैं.

 

ईमानदार होते हैं मूलांक 1 वाले

मूलांक 1 वालों में ईमानदारी कूट-कूट कर भरी होती है. कुछ हद तक ये लोग हठी और अहंकारी भी होते हैं. मूलांक 1 वाले लोग स्वाभिमानी, अति महत्वाकांक्षी, आकर्षक, सुन्दर, अपना कार्य करने में निपुण और सही निर्णय लेने में सक्षम होते हैं. यह लोग किसी के भी अधीन काम करना पसंद नहीं करते हैं. मूलांक 1 वाले लोग निडर, साहसी और स्वाभिमानी होते हैं. जीवन में आने वाली कठिनाइयों से बिल्कुल नहीं घबराते हैं. हालांकि यह लोग कभी-कभी स्वार्थी भी हो जाते हैं.

उच्च शिक्षा करते हैं प्राप्त

मूलांक 1 वाले लोग किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते हैं. ये लोग बिना स्वार्थ के कोई काम नहीं करते हैं. इनका यही गुण इन्हें सफलता दिलाता है. मूलांक 1 वाले लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं. इनमें से कुछ लोगों की रुचि शोध कार्यों में होती है, जिसमें सफलता प्राप्त कर ये लोग खूब सम्मान प्राप्त करते हैं. इनका उत्साही स्वभाव इन्हें लगभग सभी तरह की परीक्षाओं में सफलता दिलाता है.

आर्थिक स्थिति होती है अच्छी

मूलांक 1 वाले लोग जीवन में खूब पैसा कमाते हैं. इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती हैं. इन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है. यह लोग अपनी शान-शौकत पर भी काफी धन खर्च कर देते हैं. इन लोगों को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है. 2, 3, 9 मूलांक वालों से इनकी अच्छी जमती है. इनका प्रेम सम्बन्ध स्थायी रहता है. सेहत से जुड़ी इन्हे ज्यादा समस्या नहीं होती है. मूलांक 1 वाले लोगों के लिए रविवार और सोमवार का दिन शुभ होता है.

Share This Article