CG के बहुचर्चित कथित सेक्स सीडी कांड की सुनवाई.. कोर्ट में पेश हुए पूर्व CM, अगली सुनवाई…

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित सेक्स सीडी कांड की सुनवाई आज रायपुर कोर्ट में हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोर्ट पहुंचे और हाजिरी देने के बाद विधानसभा के लिए रवाना हो गए। वहीं, कांग्रेस सरकार में मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत अन्य आरोपी भी कोर्ट में पेश हुए। इस मामले की अगली सुनवाई अब 4 मार्च को होगी।

इससे पहले, कोर्ट ने सीडी कांड में शामिल सभी आरोपियों को समन जारी किया था। न्यायाधीश भूपेश कुमार बसंत की अदालत में हाजिरी देने के बाद भूपेश बघेल विधानसभा चले गए, जबकि अन्य आरोपी कोर्ट में मौजूद रहे। इस केस के एक आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है। बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने बताया कि कैलाश मुरारका समेत अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, और अब 4 मार्च को इस मामले में बहस होगी।

Share This Article