न्यूज डेस्क। Madhya Pradesh के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में भरोसे को तोड़ देने वाला मामला सामने आया है। Patwari accused of filming minor girl while bathingएक पटवारी पर अपने ही मकान में किराए से रह रही कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Patwari accused of filming minor girl whileजानकारी के अनुसार छात्रा पढ़ाई के लिए आरोपी महेश साहू के घर किराए से रह रही थी। शनिवार सुबह वह बाथरूम में नहाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मकान मालिक ने बाथरूम के दरवाजे के ऊपर लगी जाली से मोबाइल फोन के जरिए उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
सहेलियों को बताई बात, परिवार ने किया खुलासा
छात्रा परीक्षा देने स्कूल गई और वहां अपनी सहेलियों को पूरी घटना बताई। बाद में परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार रात परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी का मोबाइल चेक किया। बताया जा रहा है कि वीडियो डिलीट कर दिया गया था, लेकिन रीसायकल बिन में नहाते समय की क्लिप और कुछ अन्य वीडियो भी मिले।
भीड़ ने की पिटाई, पुलिस ने बचाया
घटना सामने आते ही इलाके में भारी हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले गई।
खिलचीपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि मोबाइल से नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुआ है। छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच जारी है।
जांच में सामने आई अन्य जानकारी
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब 50 वर्षीय आरोपी के घर में आसपास के गांवों से आई कई छात्राएं पढ़ाई के लिए किराए पर रहती थीं। घटना से करीब एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी रिश्तेदारी में बाहर गई हुई थी, जिससे वह घर में अकेला था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक से अधिक क्लिप रिकॉर्ड की थीं। छात्रा ने उसे संदिग्ध स्थिति में देख लिया था, लेकिन परीक्षा के दबाव और डर के कारण तत्काल विरोध नहीं कर पाई। बाद में उसने साथ रह रही अन्य छात्राओं को पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला उजागर हुआ।
पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।