रायपुर
Passes Away : बड़ी खबर…! फायर सर्विसेज के DIG सुरेश कुमार ठाकुर का दुखद निधन…हार्ट अटैक से हुई मृत्यु
बालोद जिले के ग्राम तरौद में हुआ अंतिम संस्कार
रायपुर, 01 नवंबर। Passes Away : राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल एवं फायर सर्विसेज के डीआईजी सुरेश कुमार ठाकुर का आकस्मिक निधन हो गया। वे गुरुवार सुबह रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में मृत पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हृदयाघात (हार्ट अटैक) से हुई है।
बुधवार की रात भोजन कर वे सोए थे। सुबह देर तक नहीं उठने पर चौकीदार ने आवाज दी, जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर सुरेश कुमार ठाकुर अचेत अवस्था में बिस्तर पर मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुरेश कुमार ठाकुर दो माह पहले ही रायपुर जिले में पदस्थ हुए थे। इससे पहले वे बिलासपुर जिले में पदस्थ थे।



