Operation Cyber ​​Shield: म्यूल बैंक खाता चलाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, इममें सिम विक्रेता सहित बैंक अधिकारी भी शामिल

News Power Zone
3 Min Read

Operation Cyber ​​Shield: रायपुर। रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर म्यूल बैंक खाता का संचालन करने वाले 8 आरोपियों को ओडिशा, धमतरी और रायपुर से गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से ही NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में म्यूल बैंक खाता धारक, सिम विक्रय केंद्र के प्रतिनिधि और बैंक अधिकारी शामिल हैं।

Operation Cyber ​​Shield: पुलिस महानिरीक्षक (रायपुर रेंज) अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना रायपुर ने म्यूल बैंक खातों की जांच और साइबर ठगी में शामिल मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। थाना सिविल लाइन, रायपुर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में खोले गए 104 म्यूल खातों के जरिए 36 लाख रुपये की साइबर ठगी और थाना आजाद चौक में इंडियन ओवरसीज बैंक के 22 म्यूल खातों से संबंधित अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। इन मामलों की जांच रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।

Operation Cyber ​​Shield: पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पाया कि ये आरोपी म्यूल बैंक खातों को किराए पर लेकर साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने में शामिल थे। आरोपी अलग-अलग स्थानों पर म्यूल खातों को स्वयं संचालित करते थे और ठगी की रकम को विभिन्न खातों में स्थानांतरित करते थे। एक आरोपी, रवि राज पाण्डेय, के खिलाफ पूर्व में NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Operation Cyber ​​Shield: गिरफ्तार आरोपियों में प्रदुम महानंद (23 वर्ष), पता: जमुना वाहल, काटाभांजी, ओडिशा, मोहित साहू (20 वर्ष), पता: वार्ड क्रमांक 08, बीरेझर, धमतरी, अमित जगत (30 वर्ष), पता: संतोषी नगर, टिकरापारा, रायपुर, धर्मेंद्र सोनी उर्फ विक्की (31 वर्ष), पता: पटेलपारा, कुषालपुर, पुरानी बस्ती, रायपुर, रवि राज पाण्डेय (28 वर्ष), पता: गौरा चौरा, कैलाशपुरी, पुरानी बस्ती, रायपुर, साइमन पैट्रिक रॉक (20 वर्ष), पता: सूर्य नगर, वार्ड नंबर 3, गोगांव, रायपुर, भगवत प्रसाद शुक्ला (28 वर्ष), पता: ग्राम तूता, अभनपुर, रायपुर और गौरव मच्खंड (24 वर्ष), पता: जल गृह मार्ग, थ्री टेम्पल, रायपुर शामिल हैं।

Share This Article