BreakingFeaturedछत्तीसगढ़राजनीति

Chhattisgarh Congress: DCC अध्यक्षों से वन-टू-वन चर्चा, 6 महीने की समीक्षा के बाद होगा एक्शन

CG Politics: रायपुर। दिल्ली के काग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में चल रहे डीसीसी के नवनियुक्त अध्यक्षों के प्रशिविर में कांग्रेस आलाकमान ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब जिलाध्यक्षों के प्रदर्शन की सीधी मॉनिटर होगी। दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेतृत्व ने कहा कि 10 दिन के प्रस्तावित आवासीय प्रशिक्षण के बाद सभी जिलाध्यक्षों के कामकाज की लगातार निगरानी की जाएगी।

CG Politics: ट्रेनिंग के दौरान राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने सीधे संवाद और वन-टू-वन चर्चा भी की। जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों की राजनीतिक स्थिति, संगठन की चुनौतियां और आगामी रणनीति पर खुलकर बात रखी। ट्रेनिंग में बूथ से जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने, मीडिया मैनेजमेंट, सोशल मीडिया कैंपेन, डिजिटल रणनीति, जन आंदोलनों और जनता से सीधे जुड़ाव जैसे विषयों पर विशेष सत्र रखे गए।

CG Politics: पार्टी के सूत्रों के अनुसार, छह महीने बाद जिलाध्यक्षों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क, सदस्यता अभियान, स्थानीय मुद्दों पर सक्रियता और जमीनी पकड़ को आधार बनाया जाएगा। जिन जिलाध्यक्षों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहेगा, उन्हें बदला भी जा सकता है।

CG Politics: बता दें कि इंदिरा भवन में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा और तमिलनाडु सहित कई राज्यों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button