KORBA : स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट एवं ड्रेसर की भर्ती ,दावा आपत्ति से जुड़ी जानकारी करें हासिल

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। प्रकाशन सूचना कार्यालयीन सूचना क्रमांक / डी.एम.एफ./2024 / 9679 कोरबा, दिनांक 18.09.2024 के द्वारा स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट एवं ड्रेसर के पद की पात्र / अपात्र सूची प्रकाशन कर दिनांक 25.09. 2024 को शायं 5:00 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा आपत्ति निराकरण पश्चात् दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं अनंतिम मेरिट सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है।
उपरोक्तानुसार अनंतिम मेरिट सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीदवारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति इस कार्यालय में दिनांक 30.09.2024 समय शायं 5:00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं । अवकाश के दिवस मे भी प्रातः 11:00 बजे से शायं 5:00 बजे तक दावा आपत्ति आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

Share This Article