Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

CG Politics: ठाकरे परिसर में बीजेपी संगठन चुनाव की समीक्षा बैठक शुरु, पहले दौर में मंडल और जिला अध्यक्षों के इन नामो पर चर्चा

रायपुर। CG Politics: बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन चुनाव की समीक्षा बैठक पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में शुरु हुई।

CG Politics: जिला अध्यक्षों के लिए तीन नामों का पैनल

 

बैठक में विवादित मंडल अध्यक्षों के चुनाव और जिला अध्यक्ष के लिए पैनल पर चर्चा जारी है। बताया जाता है कि, जिला अध्यक्षों के लिए तीन नामों का पैनल बनाकर दिल्ली भेजा जाएगा। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में जातिगत समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा। इसमें महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। मंडल अध्यक्षों की शिकायत पर भी चर्चा हुई। 50 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति अलग- अलग वजहों से रोकी गई है।

 

CG Politics: महिलाओं को भी मिलेगी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

 

बैठक को लेकर प्रदेश के चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने कहा कि, 36 जिलों में जो नाम आएंगे, उसमें से तीन नामों का पैनल बनाकर भेजा जाएगा। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर सभी जातियों का समावेश होगा। महिलाओं को भी जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी दी जाएगी। हमनें 479 में 421 मंडलों के चुनाव करवाए हैं। हालांकि, अलग-अलग कारणों से 50 मंडलों में नियुक्ति रोकी गई है।

Related Articles

Back to top button