सीजी न्यूज: मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठे पत्रकार,चक्का जाम.., दिल्ली से लोगों की गिरफ्तार की खबर

News Power Zone
1 Min Read

बीजापुर। CG News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में बस्तर संभाग के पत्रकार नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पत्रकारों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। इसके अलावा आरोपी ठेकेदार के वैध अवैध सभी संपत्तियों की कुर्क करने और सभी सरकारी टेंडर निरस्त कर बैंक खाते सीज करने की भी मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

CG News: बता दें कि शुक्रवार को बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार (3 जनवरी) को उनका शव ठेकेदार के सेफ्टिक टैंक में मिला था। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से गायब थे। परिजनों और पत्रकारों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। उन्होंने ठेकेदार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद उस पर कार्रवाई हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Share This Article