NEET UG paper leak case: नीट यूजी पर सुप्रीम कोर्ट बड़ा फैसला कल, 38 याचिकाओं पर होगी सुनवाई

News Power Zone
2 Min Read

नई दिल्ली। NEET UG paper leak case: मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ 2024 से संबंधित 38 याचिकाओं पर सोमवार (8 जुलाई) को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के साथ जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ सुनवाई करेगी।

 

NEET UG paper leak case: इन याचिकाओं में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET- UG) की पांच मई को हुई परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली और इसे फिर से आयोजित करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं।

 

NEET UG paper leak case: इससे पहले शुक्रवार को केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने न्यायालय में कहा था कि गोपनीयता भंग होने के किसी साक्ष्य के बिना इस परीक्षा को रद्द करने का बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा क्योंकि इससे लाखों ईमानदार अभ्यर्थियों पर ‘‘गंभीर असर’’ पड़ सकता है।

 

NEET UG paper leak case: 23 लाख अभ्यर्थियों ने 5 मई को दी थी परीक्षा

 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी का आयोजन करती है। इस साल पांच मई को यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 571 शहरों के 4,750 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 23 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Share This Article