Korba Mayor Sanju Devi National Sports Day: हॉकी के जादूगर को महापौर संजू देवी ने किया नमन , मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर चढ़ाए श्रद्धा के फूल; बोलीं- खेलों से बनेगा सशक्त कोरबा

News Power Zone
3 Min Read

कोरबा। Korba Mayor Sanju Devi National Sports Day हॉकी के जादूगर और भारत के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर कोरबा में खेल भावना और राष्ट्र गौरव का रंग देखने को मिला। रूमगड़ा स्थित मेजर ध्यानचंद चौक पर महापौर संजू देवी राजपूत ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि उनका पूरा जीवन अनुशासन, समर्पण, संघर्ष और देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद ने हॉकी के मैदान पर अपने खेल से भारत का नाम दुनिया में रोशन किया और आज भी उनकी उपलब्धियां देश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।

मैदान में उतरेंगे युवा, तभी आगे बढ़ेगा कोरबा

महापौर ने कहा कि कोरबा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ उन्हें बेहतर मंच, सुविधाएं और लगातार प्रोत्साहन देने की। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल शरीर को मजबूत बनाने के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व की भावना भी पैदा करता है।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कोरबा के युवा खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। इसके लिए समाज, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को मिलकर खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास करना होगा।

 

मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर जुटा जनसैलाब

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेंद्र देवांगन, फिरतराम साहू, जनक सिंह राजपूत, मुकुंद सिंह कंवर, राधा महंत, कोरबा प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, दर्री प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, सुशील गर्ग, तारकेश मिश्रा, मनोज यादव सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

महापौर संजू देवी राजपूत ने सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद की खेल साधना की मशाल नई पीढ़ी के हाथों में पहुंचनी चाहिए। उन्होंने स्वस्थ, सशक्त और प्रतिभाशाली भारत के निर्माण के लिए युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया।

 

Share This Article