Featured

गर्लफ्रेंड को डेट पर लेकर गया, वो बहाना बनाकर निकली और फिर लड़के के साथ जो हुआ, कभी नहीं भूलेगा

न्यूज डेस्क। युवाओं के लिए सोशल मीडिया आजकल दोस्ती का चहेता जरिया बन चुका है. अंजानों को जानना और फिर उनके साथ डेट करना अब आसान हो गया है. लेकिन इन डेटिंग ऐप ने जालसाजों को भी हाथ साफ करने का मौका दे दिया है. हाल ही में दिल्ली में एक शख्स के साथ टिंडर पर डेटिंग ऐप पर बड़ी जालसाजी का मामला सामने आया है. आइये आपको बताते हैं इस चौंका देने वाले मामले के बारे में.

मामला दिल्ली का है जिसमें सिविल सेवा की तैयारी कर रहे एक शख्स की टिंडर पर एक लड़की से दोस्ती हुई. उसने Tinder पर वर्शा नाम की एक महिला का मैच देखा और उससे मिलने का प्लान बनाया. 23 जून को दोनों ने विकास मार्ग स्थित ब्लैक मिरर कैफे में वर्शा का जन्मदिन मनाने का फैसला किया. कैफे पहुंचने पर दोनों ने कुछ स्नैक्स, दो केक और वर्शा ने चार फ्रूट वाइन शॉट लिए. वर्शा शाम को पारिवारिक परेशानी का हवाला देते हुए कैफे से अचानक चली गई.

बाद में उस शख्स को खाने का ₹1,21,917.70 का बिल थमाया गया. खाने का बिल जो कुछ हजार रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए था. जब उसने इतने ज्यादा बिल पर सवाल उठाया तो उसे धमकाया गया और रकम चुकाने के लिए दबाव बनाया गया. अपनी पहचान उजागर न करते हुए शख्स ने ऑनलाइन रकम का भुगतान कर दिया. रकम अक्षय पाहवा को ट्रांसफर की गई. जो कैफे मालिकों में से एक है और पूर्वी दिल्ली के शाहदरा का रहने वाला है.

कैफे से निकलने के तुरंत बाद पीड़ित पुलिस स्टेशन गया और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत अक्षय को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि ब्लैक मिरर कैफे का मालिक वह, उसका चचेरा भाई वंश पाहवा और उनका दोस्त अंश ग्रोवर है. कैफे में कई “टेबल मैनेजर” भी काम करते हैं, जिनमें से एक आर्य नाम का शख्स है.

अक्षय ने आगे बताया कि वर्शा की असली पहचान 25 वर्षीय अफसाना परवीन है, जिसे आयशा या नूर के नाम से भी जाना जाता है. टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने अफसाना को एक अन्य कैफे में गिरफ्तार कर लिया, जहां वह मुंबई के एक लड़के के साथ ‘डेट’ पर थी, जिससे वह Shaadi.com के जरिए मिली थी

Related Articles

Back to top button