Featuredखेलदेशसामाजिक

India vs Zimbaber: इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पहला टी20 मुकाबला आज; जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच

नई दिल्ली/हरारे। India vs Zimbabwe: इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे 5 मैच की T20I सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई को शाम 4:30 बजे से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल की अगुवाई में नई नवेली भारतीय टीम पहुंची है। हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का फिलहाल कोई खिलाड़ी पहले टी20 मैच में नहीं खेलेगा।

 

India vs Zimbabwe: बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से तीन भारतीय खिलाड़ियों को इस दौरे पर जगह मिली थी, मगर स्वदेश लौटने में हुई देरी की वजह से यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और संजू सैमसन पहले दो टी20 से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में हर्षित राणा, साई सुदर्शन और जितेश शर्मा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

 

India vs Zimbabwe: शेड्यूल- इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे

 

6 जुलाई- पहला T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से
7 जुलाई- दूसरा T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से
10 जुलाई- तीसरा T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, रात 9:30 बजे से
13 जुलाई- चौथा T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से
14 जुलाई- पांचवां T20I, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से

Related Articles

Back to top button