NIA: दिल्ली से ISIS का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी रिजवान गिरफ्तार,NIA को लंबे समय से थी तलाश

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली। NIA: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर एक मोस्ट वॉन्टेट आतंकी को रिजवान को गिरफ्तार किया है। रिजवान को दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर से शुक्रवार सुबह पकड़ा गया। इस मामले में यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

 

NIA: गिरफ्तार आतंकी रिजवान अली दिल्ली के दरियागंज इलाके का रहने वाला है और पुणे मॉड्यूल का मुख्य संचालक है। पिछले साल जुलाई 2023 में पुणे पुलिस की हिरासत से भागने के बाद से वह फरार चल रहा था। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) समेत देश की तमाम एजेंसियां काफी समय से इसकी तलाश में जुटी हुई थीं।

 

NIA: बता दें कि, 15 अगस्त से पहले हुई रिजवान अली की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के लिए एक बेहद बड़ी कामयाबी है। दिल्ली पुलिस और एनआईए समेत तमाम एजेंसियां अब उससे पूछताछ कर उसकी आगे की प्लानिंग के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही हैं। एनआईए की मोस्ट वॉन्टेट लिस्ट में शामिल इस आतंकी पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Share This Article