मोदी विजय मुहूर्त में शपथ लेंगे, रामलला प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले ज्योतिषी ने निकाला मुहूर्त का समय,जानें लग्नेश और भारत की कुंडली

News Power Zone
2 Min Read

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनकी शपथ का समय अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाली टीम ने तय किया है। 9 जून को ज्येष्ठ महीने की तृतीया तिथि और रविवार है। साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र है, जो देवताओं का नक्षत्र होता है। इसे शुभ कामों में महत्वपूर्ण माना जाता है।

 

बता दें कि भगवान राम का जन्म इसी नक्षत्र में हुआ था। इस दिन वृद्धि, अमृत और नैमित्तिक योग भी बन रहे हैं, जो भारत के विकास का संकेत दे रहे हैं। साथ ही चंद्रमा अपनी ही राशि यानी कर्क में रहेगा। भारत की कुंडली में भी चंद्रमा कर्क राशि में है, इसलिए इस दिन को मुहूर्त के तौर पर चुना गया है।

 

गौधुलिक संध्या विजय मुहूर्त में होगी मोदी के शपथ ग्रहण का मुहूर्त निकालने वाले ज्योतिषि शपथ वोरा ने बताया कि ज्योतिष में तीन विजय मुहूर्त बताए गए हैं- त्रेतर, मध्याह्न और संध्या। इसमें संध्या मुहूर्त को खास बताया है। शपथ के लिए 9 जून की शाम 7.07 से 7.35 तक का विशेष शुभ सूक्ष्म समय निकाला गया है। इस समय गौधुलिक नाम का संध्या विजय मुहूर्त रहेगा। शास्त्रों के मुताबिक यह सभी कामों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

 

 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मध्याह्न विजय मुहूर्त में हुई ज्योतिष गणना के मुताबिक मध्याह्न विजय मुहूर्त और वृश्चिक नवमांश के वक्त अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। मोदी की शपथ के लिए वृश्चिक लग्न और गौधूलिक विजय मुहूर्त पर जोर दिया गया है। वृश्चिक लग्न का समय स्थिर होता है। मोदी ने 2014 और 2019 में भी इसी लग्न में शपथ ली थी।

Share This Article