यूपी

Mass Suicide : पिता ने की 5 बच्चों संग की आत्महत्या…4 की मौत…2 मासूमों ने भागकर बचाई अपनी जान…यहां देखें Video

जनवरी में हो गई थी पत्नी की मौत

मुजफ्फरपुर, 15 दिसंबर। Mass Suicide : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने पांच बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस हृदयविदारक घटना में पिता समेत तीन बेटियों की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बेटे किसी तरह बच गए। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड संख्या चार की है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अमरनाथ राम के रूप में हुई है। अमरनाथ ने अपने बच्चों के साथ गले में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। मृतकों में अमरनाथ राम और उसकी तीन बेटियां राधा कुमारी (11), राधिका (9) और शिवानी (7) शामिल हैं। घटना के वक्त अमरनाथ के दो बेटे, छह वर्षीय शिवम और चार वर्षीय चंदन भी घर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शिवम के गले में फंदा पूरी तरह नहीं कस पाया, जिससे वह बच गया। इसके बाद उसने छोटे भाई चंदन के गले से भी फंदा निकाल दिया और दोनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का अनुमान है कि अमरनाथ ने पहले बच्चों के गले में फंदा लगाया और फिर खुद फांसी लगाई। अमरनाथ मजदूरी करता था और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। इसी साल जनवरी महीने में उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह काफी गुमसुम रहने लगा था। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था।

जनवरी में हो गई थी पत्नी की मौत

अमरनाथ राम मजदूरी का काम करता था और पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इसी साल जनवरी में उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, तभी से वह गुमसुम रहने लगा था। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, अमरनाथ की मानसिक परेशानी के कारण पूरा परिवार आर्थिक समस्या से भी जूझ रहा था। इस घटना के बाद गांव के लोग भी स्तब्ध हैं और घटना को लेकर कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों को जानने में जुटी है। हालांकि, पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button