Breaking

Maoist Plot Foiled : गरियाबंद ब्रेकिंग…! माओवादी साजिश नाकाम…पेड़ के नीचे छिपा मिला सिंगल शॉट…डेटोनेटर…वायर बैटरी…यहां देखें Video

सफल कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को मिली राहत

गरियाबंद, 13 दिसंबर। Maoist Plot Foiled : इंदागांव थाना क्षेत्र के ओडिशा बॉर्डर के पास स्थित ग्राम अमली के जंगल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान एक बड़ा नक्सली डम्प बरामद किया। जानकारी के अनुसार, मौके पर पाया गया IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानीय विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, BDS टीम को एक पेड़ के नीचे एक और छिपा हुआ डंप मिला, जहां से उन्होंने 02 सिंगल-शॉट हथियार, 05 डेटोनेटर, तार, बैटरी, दवाइयां और दूसरी चीज़ें बरामद कीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों का इरादा पुलिस पार्टी और स्थानीय ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाना था। सुरक्षा बलों ने दोनों डम्प को सुरक्षित तरीके से बरामद कर माओवादी साजिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा बढ़ी है और ग्रामीणों को राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button