Breaking

Maoist Madvi Hidma Killed : मारा गया माडवी हिड़मा झीरम घाटी…! दंतेवाड़ा जैसे नक्सली हमलों का था मास्टरमाइंड

बड़ा कैडर खत्म

सुकमा, 18 नवंबर। Maoist Madvi Hidma Killed : सुरक्षा बलों को आज बेहद अहम कामयाबी मिली है। कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा (43 वर्ष) को आंध्र प्रदेश के मारेदुमिल्ली इलाके में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया है। हिडमा वह नाम है, जिसे माओवादी दहशत का पर्याय माना जाता था। उस पर कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था, जिनमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला भी शामिल है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन में हिडमा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे (राजक्का) भी मारी गई है। सूत्रों के मुताबिक़, हिडमा PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था। वह सीपीआई (माओवादी) केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य था। वह बस्तर क्षेत्र का एकमात्र आदिवासी कमांडर था उस समिति में। उस पर लगभग 1 करोड़ रुपये का इनाम था। यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि हिडमा नक्सली नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण चेहरे था, और उसकी मौत माओवादी संगठन की गतिविधियों पर बड़ा असर डाल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button