इस तरह दिवाली को बनाएं मेमोरेबल, घर पर करें ये आसान काम; जगमग होगा रोशनी का त्योहार

News Power Zone
3 Min Read

देश में आज यानी गुरुवार 31 अक्टूबर 2024 को धूमधाम से दिवाली (Diwali 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है। रोशनी, उमंग और खुशियों का प्रतीक इस त्योहार को भगवान राम की अयोध्या वापसी की खुशी में मनाया जाता है। वहीं, इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

क्यों मनाया जाता है दिवाली?
हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में शामिल दिवाली के मौके पर लोग दीप जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। वहीं, इस दिन लोग पटाखे भी छोड़ते हैं। ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस दिवाली को आप किस तरह मेमोरेबल बनाएं, तो हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

दीपावली को कैसे बनाएं मेमोरेबल?

1. घरों की करें सजावट
दिवाली के दिन घरों को दीये और लाइटों से सजाया जाता है। ऐसे में आप इसको मेमोरेबल बना सकते हैं। इस दिन आप अपने घर को सजा सकते हैं। घरों या फिर दरवाजों के आगे रंगोली भी बना सकते हैं। आप रंगोली फूलों, चावल, दीये या फिर रंगीन की मदद से बना सकते हैं।

2. घर पर जलाएं दीये
दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसे में आप रात को दीये जलाकर अंधकार को मिटा सकते हैं।

 

3. मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें
दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन आप अपने घर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों को धन-धान्य से आशीर्वाद देती हैं। लक्ष्मी पूजा के माध्यम से लोग समृद्धि और सुख-शांति की कामना करते हैं।

4. दिवाली पर बनाएं प्रसिद्ध व्यंजन
दिवाली पर आप पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं। इसमें मिठाइयां और नमकीन भी शामिल है। इस दिन आप मिठाइयों में लड्डू, काजू कतली, पेड़ा, गुलाब जामुन, बर्फी इत्यादी बना सकते हैं। वहीं, आप पारंपरिक व्यंजन में पूड़ी-सब्जी, दही भल्ले, समोसे, पकोड़े को भी बना सकते हैं।

5. पारंपरिक परिधान करें धारण
इस दिन आप पारंपरिक परिधान धारण कर सकते हैं। आप इन दिन शाही पोशाक भी पहन सकते हैं, जो आपकी दिवाली के जश्न को और भी खास बना सकता है।

Share This Article