Mahatari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी…! 66 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹626 करोड़

News Power Zone
1 Min Read
Mahatari Vandan Yojana

रायपुर, 11 जुलाई। Mahatari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी है। योजना के तहत प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं और बहनों के बैंक खातों में ₹626 करोड़ से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।

सरकार ने योजना की 29वीं किस्त मिलने पर प्रदेश की सभी लाभार्थी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को और मजबूत बना रही है।

अब तक ₹18,800 करोड़ से अधिक का भुगतान

सरकार के अनुसार, महतारी वंदन योजना के तहत अब तक ₹18,800 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके परिवार की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है।

घरेलू जरूरतों से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक हो रहा उपयोग

योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग लाभार्थी महिलाएं घरेलू खर्च, बच्चों की शिक्षा, बचत, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश तथा अन्य आवश्यक कार्यों में कर रही हैं। इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ महिलाओं की वित्तीय भागीदारी भी बढ़ रही है।

Share This Article