Breaking

Mahatari Vandan Yojana : पहली बार 7658 नई लाभार्थी महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ…आज जारी करेंगे 21वीं किश्त

महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान:

रायपुर, 05 नवंबर। Mahatari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज राज्य की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त जारी करेंगे। इस मौके पर वे राजनांदगांव जिले में आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” में शामिल होकर महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे। योजना के तहत 69 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 647.28 करोड़ रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही 7658 नई हितग्राही महिलाओं को पहली बार महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से ‘नियद नेल्ला’ योजना में शामिल गांवों की महिलाओं को भी लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार की यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अब तक महतारी वंदन योजना के अंतर्गत कुल 13024.40 करोड़ रुपए की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button