Featuredदेशसामाजिक

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव नतीजें दुनिया के टॉप न्यूज पेपर के हेडलाइन बने, विदेशी मीडिया ने क्या-क्या लिखा

दिल्ली। Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में NDA गठबंधन को 293 सीटें मिली हैं। भाजपा 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, जिसकी 99 सीटें आई हैं। 1962 के बाद यह पहला मौका जब किसी गठबंधन को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का मौका मिला है। भारत का यह एक ऐसा चुनाव था, जिस पर न सिर्फ देश की निगाहें बल्कि दुनियाभर की नजर टिकी हुई थी।

 

चलिए आपको बताते हैं कि भारत के आम चुनाव नतीजों पर विदेशी मीडिया की हेडलाइन

Lok Sabha Election Results 2024: द गार्डियन:

ब्रिटेन के दैनिक समाचार पत्र द गार्डियन की वेबसाइट ने देश के लोकसभा चुनाव को कवर किया। उसने लिखा- भाजपा को तीसरी बार ऐतिहासिक जीत की आशा थी, लेकिन पार्टी अपने दम पर बहुमत नहीं ला सकी। टीडीपी सबसे बड़ी सहयोगी है भाजपा की शर्तें नहीं चलेगी। एक दशक में पहली बार नरेंद्र मोदी की भाजपा अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल करने में विफल रही। इसका मतलब है कि उसे अपने गठबंधन सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा।

 

Lok Sabha Election Results 2024: न्यूयॉर्क टाइम्स:

 

अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि एग्जिट पोल्स में बड़े बहुमत से भाजपा की जीत की खबरों से सोमवार को स्टॉक मार्केट ने रिकॉर्ड सेट कर दिया। हालांकि, मंगलवार सुबह कहानी बदल गई। पीएम मोदी की सरकार को छोटे दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

 

Lok Sabha Election Results 2024: वॉल स्ट्रीट जर्नल:

 

अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल ने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी बहुमत हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। उन्हें उम्मीद मुताबिक नतीजे नहीं मिले हैं। लोकसभा चुनाव का यह रिजल्ट पीएम मोदी और उनकी हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी के लिए कड़ा झटका है।

 

Lok Sabha Election Results 2024:ले मोंड:

 

फांस के ले मोंड समाचार पत्र ने लिखा कि पीएम मोदी को इस बार चेतावनी के साथ जनादेश मिला है। मोदी ने जनता से भाजपा के लिए 370 और एनडीए के लिए 400 सीट मांगी थी। मोदी ने 200 से ज्यादा रैलियां की, इसके बावजूद उनका जादू नहीं चला। इन सीटों से मोदी संविधान में बदलाव नहीं ला सकते है।

 

Lok Sabha Election Results 2024: द डॉन:

पाकिस्तान द डॉन ने लिखा कि भाजपा ने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए सरकारी संस्थाओं का उपयोग किया। मोदी पर चुनावी भाषण में मुसलमानों को निशाना बनाया और 400 पार का नारा दिया। अब हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी की तीसरी बार जीत से भारतीय मुसलमानों में डर का माहौल है।

 

Lok Sabha Election Results 2024: अल जजीरा:

 

मिडिल-ईस्ट की अहम वेबसाइट अल जजीरा ने लिखा कि कांग्रेस ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। मोदी सत्ता में आने के बाद अपनी पीठ थपथपा नहीं सकते। वे बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे को छिपा नहीं सकते। जरूरत है कि मोदी इन मुद्दों पर कुछ करें, अभी तक उन्होंने पुरानी सरकारों पर दोष मढ़ा है। लोग उनसे जवाब मांग रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button